March 7, 2026
Bilaspur: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन हमलावरों पर केस दर्ज

Bilaspur: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन हमलावरों पर केस दर्ज

Oct 24, 2025

पचपेड़ी में हिंसक घटना
बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्हा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

जानकारी के अनुसार, ग्राम बेल्हा निवासी अमन राज का गांव के ही अभय उइके और उसके दोस्तों से पुराना विवाद चल रहा था। इस रंजिश के चलते अभय और उसके साथी मौके की तलाश में थे। मंगलवार को अमन राज गांव की मुन्ना किराना दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान अभय उइके उर्फ पउव्वा, अजय उइके उर्फ भोंदल और रोशन उइके वहां पहुंचे।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, फिर हमला
पुलिस के अनुसार, तीनों हमलावरों ने पुरानी रंजिश को लेकर अमन राज के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तीनों ने मिलकर अमन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अमन राज की शिकायत के आधार पर अभय उइके, अजय उइके और रोशन उइके के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix