March 2, 2026
नंदिनी नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार

नंदिनी नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार

May 31, 2025

दुर्ग, 31 मई, 2025 – नंदिनी नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 30 मई, 2025 को रात करीब 8 बजे घटित हुई थी, जिसमें आरोपियों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला किया था।

प्रार्थी अर्जुन साहू, निवासी कोहडिया चौकी कंडरका थाना बेरला, ने 30 मई को शिकायत दर्ज कराई कि वे अपने दोस्त खिलावन पाठक (ग्राम गुधेली) को अपनी मोटरसाइकिल से उसके घर ग्राम मलपुरी कला छोड़ने जा रहे थे। मलपुरी कला चौक के आगे तालाब के पास खिलावन पाठक की जमीन पर वे आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय, मलपुरीकला बस्ती की ओर से भूपेंद्र धीवर, भोला धीवर, अजय देवदास और पीयूष यादव आए और उन्होंने मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

जब प्रार्थी और खिलावन पाठक ने इसका विरोध किया, तो सभी आरोपियों ने मिलकर उन्हें जान से मारने की नीयत से घातक हमला किया। आरोपियों ने अपने हाथों में रखी शराब की शीशी और धारदार लोहे की वस्तु से उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं।

शिकायत दर्ज होने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर, उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और घटना में प्रयुक्त आलाजरप (हथियार) बरामद कराया, जिसे गवाहों के समक्ष जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

आरोपियों के खिलाफ धारा 109 और 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दिनांक 31 मई, 2025 को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
भूपेंद्र धीवर पिता संतोष धीवर, उम्र 20 साल, निवासी भिंभौरी चौकी कंडरका, थाना बेरला, जिला बेमेतरा दुर्ग (छ.ग.)
भोला धीवर पिता जंतराम धीवर, उम्र 19 साल, निवासी भिंभौरी चौकी कंडरका, थाना बेरला, जिला बेमेतरा दुर्ग (छ.ग.)
अजय देवदास पिता पुरन लाल देवदास, उम्र 18 साल, ग्राम गुंधेली चौकी कंडरका, थाना बेरला, जिला बेमेतरा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix