March 7, 2026
Balod: पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर टंगिया से हमला, तीन गंभीर रूप से घायल

Balod: पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर टंगिया से हमला, तीन गंभीर रूप से घायल

Oct 24, 2025

 

गांव कुर्दी में मातर त्योहार के बीच हुई हिंसा
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्दी में गुरुवार रात मातर त्योहार के दौरान दो पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश अचानक उभर गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कमलेश साहू (40) ने अपने पड़ोसी खिलावन साहू (50) पर टंगिया से हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए रिश्तेदार भी हुए घायल
हमले की घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए कमल साहू और सुरेश साहू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 7 बजे ही खिलावन साहू और कमलेश साहू के बीच लंबे समय से चली आ रही कहासुनी फिर से भड़क गई। गुस्से में आरोपी कमलेश ने अपने घर से टंगिया निकालकर सीधे खिलावन साहू के सिर पर वार किया।

पुलिस ने की कार्रवाई
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन्दा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने पूरे इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix