
Raigarh: मृत हाथी का मामला सुलझा, वन विभाग की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्तार
बिजली के तार और स्नेयर से हुई हाथी की मौत, वन मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
रायगढ़। वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार रायगढ़ वनमंडल के अंतर्गत ग्राम केराखोल में मृत हाथी के मामले को वन विभाग ने तेजी से सुलझा लिया है। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी रायगढ़ के नेतृत्व में वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हाथी की मृत्यु बिजली के तार की चपेट में आने से हुई थी। जांच के दौरान स्थल पर तार, सूखे पत्ते, मिट्टी के निशान और संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। मृत हाथी के पेट में घाव के निशान भी पाए गए, जिनमें स्नेयर लगा हुआ था। वन विभाग ने मौके से स्नेयर और अन्य संदिग्ध वस्तुएं जब्त कर ली हैं।
वन मंत्री केदार कश्यप ने वन्य अपराध में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस कार्रवाई के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



