
Balodabazar : शिवनाथ नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक की जान बची
सिमगा में दीपावली के दौरान दर्दनाक हादसा
बलौदाबाजार भाटापारा जिले के सिमगा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चंदिया पथरा गांव में शिवनाथ नदी के एनीकट पर नहाने गए चार युवकों में से तीन की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

दोस्तों से मिलने आए थे बिलासपुर से युवक
जानकारी के अनुसार, दीपावली के त्योहार के मौके पर बिलासपुर के दो युवक, भावेश और युगल प्रकाश, अपने दोस्तों से मिलने सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम किरहुल आए थे। इसके बाद वे सभी पास के शिवनाथ नदी के एनीकट पर नहाने गए। नहाने के दौरान अचानक चारों युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
तीन की मौत, एक को बचाया गया
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और सिमगा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीन युवकों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है।
परिवार में मचा कोहराम
इस हादसे से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है। दीपावली जैसे खुशी के त्योहार के दौरान हुई इस त्रासदी ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



