March 4, 2026
Bhilai: सूर्या मॉल में महिला से छेड़छाड़, पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Bhilai: सूर्या मॉल में महिला से छेड़छाड़, पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Oct 24, 2025

 

दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत स्मृतिनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्मृतिनगर स्थित सूर्या ट्रेजर मॉल में फिल्म देखने आई एक महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके पति-बेटे के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की थी।

महिला से छेड़छाड़ और परिवार पर हमला

प्रार्थिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 22 अक्टूबर 2025 को वह अपने परिवार के साथ सूर्या ट्रेजर मॉल स्थित पीवीआर में फिल्म देखने गई थी। इसी दौरान आरोपी सुजीत साव ने महिला के साथ अशोभनीय हरकत की। महिला और उसके पति ने जब विरोध किया, तो आरोपी ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर पीड़िता के पति और बेटे के साथ मारपीट की।

पुलिसकर्मियों से भी की गई मारपीट

घटना की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दे रही थी। तभी आरोपी सुजीत साव, शिवपूजन कुमार, जिगर साव, सुजीत कुमार और दिनेश कुमार साव ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।

दो अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध

इस मामले में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में दो अपराध दर्ज किए गए—

अपराध क्रमांक 1273/2025 : महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के संबंध में

धारा 74, 121, 191, 351(3), 115(2), 221, 132 बीएनएस के तहत

अपराध क्रमांक 1275/2025 : शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से मारपीट के संबंध में

धारा 121, 221, 132, 191 बीएनएस के तहत

सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी विजय कुमार यादव एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी—

1. सुजीत साव पिता शारदा प्रसाद, उम्र 49 वर्ष, साकिन कोहका, दुर्ग रोड

2. सुजीत कुमार पिता मकसुधन साव, उम्र 32 वर्ष, साकिन सनातन नगर, सिन्हा भवन के पास

3. शिवपूजन कुमार पिता दिलीप साव, उम्र 20 वर्ष, साकिन सनातन नगर

4. सागर साव पिता जगदीश प्रसाद, उम्र 29 वर्ष, साकिन भाठापारा, कोहका

5. जिगर साव पिता जगदीश प्रसाद, उम्र 28 वर्ष, साकिन भाठापारा, कोहका

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix