March 4, 2026
Durg में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Durg में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Oct 24, 2025

 

मोहन नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 161 पौवा देशी शराब जब्त

दुर्ग। जिले में नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहन नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 161 पौवा देशी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 15,100 रुपए बताई गई है

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को 23 अक्टूबर की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमधा नाका सब्जी मंडी के पास कुछ लोग अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे हैं। सूचना पर थाना मोहन नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई की।

मौके से मिली बड़ी मात्रा में शराब

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 161 पौवा देशी शराब जब्त की। आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि वे लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कर रहे थे।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब रखने और बेचने के अपराध में मामला दर्ज किया है। जब्त की गई शराब को सरकारी गोदाम में जमा कराया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix