
Jashpur में पहाड़ी कोरवा युवती से सामूहिक दुष्कर्म, सिर कुचलकर हत्या का प्रयास
झाड़-फूंक के बहाने आरोपियों ने जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बदमाशों ने पहाड़ी कोरवा समुदाय की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना के बाद उसका सिर पत्थर से कुचलकर हत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवती को स्वयं आरोपी ही डर के कारण अस्पताल लेकर पहुंचे।

जंगल में ले जाकर दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती को झाड़-फूंक के बहाने जंगल ले गए, जहां तीनों ने मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने उसका सिर पत्थर से कुचल दिया, ताकि वह किसी को कुछ बता न सके।
डर के कारण खुद पहुंचे अस्पताल
गंभीर रूप से घायल युवती जब लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो परिजन दंग रह गए। आरोपियों ने डर के कारण ओमनी वाहन से पीड़िता को बगीचा अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपियों ने धमकी दी थी कि एफआईआर दर्ज न कराएं, वरना अंजाम बुरा होगा।
दुष्कर्म से हुई थी युवती गर्भवती
मामले की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पहले भी युवती के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। उसने एक बच्चे को जन्म देने के बाद इस पूरे कांड का पर्दाफाश किया।
पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
पीड़िता के पिता की शिकायत पर बगीचा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे जशपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



