
Raipur: अब आईजी रतनलाल डांगी ने की महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईजी रतनलाल डांगी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आईजी डांगी पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं।
डांगी ने भी की महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत
इसी मामले में आईजी रतनलाल डांगी ने भी पलटवार करते हुए उसी महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि यह पूरी साज़िश उन्हें बदनाम करने के लिए रची गई है।
दो सदस्यीय जांच समिति करेगी मामले की जांच
मामले की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसमें आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा और डीआईजी मिलना कुर्रे शामिल हैं। यह समिति पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी।
जांच के बाद ही की जाएगी कार्रवाई
पुलिस विभाग ने कहा है कि जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



