
धमतरी पुलिस की सख्ती, मातर मड़ई मेले में व्यापक सुरक्षा तैनाती
धमतरी। मातर मड़ई मेले के दौरान जिले भर में धमतरी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में सभी अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी और पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और पेट्रोलिंग के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
15 पेट्रोलिंग पार्टियां एवं रिजर्व बल सक्रिय
पुलिस ने कुरूद, अर्जुनी और रूद्री थाना क्षेत्रों में आयोजित मेला स्थलों पर विशेष निगरानी रखी। कुल लगभग 15 पेट्रोलिंग पार्टियां, राजपत्रित अधिकारी, महिला अधिकारी और रिजर्व बल सक्रिय हैं।
साइबर सेल और क्यूआरटी टीमों द्वारा निगरानी
धमतरी पुलिस ने साइबर सेल, चीता स्क्वाड और क्यूआरटी टीमों को भी सक्रिय रखते हुए निगरानी कक्ष से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



