March 4, 2026
Raipur: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार

Raipur: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार

Oct 23, 2025

रायपुर। ग्राम खटियापाटी में पुरानी रंजिश के चलते हरीश शायर उर्फ भका की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों ने दो अन्य युवकों दीप कुर्रे और साहिल शायर पर भी चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई।

पुरानी रंजिश के चलते उतारा मौत के घाट 

पुलिस के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर 2025 को शाम 7:45 से 8:30 बजे के बीच ग्राम खटियापाटी पंचायत भवन के सामने हुई। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते मृतक पर हाथ-मुक्का और चाकू से प्राणघातक हमला किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

अब तक सात आरोपी गिरफ्तार 

थाना सिटी कोतवाली ने अपराध क्रमांक 1009/2025, धारा 103(1),109(1),3(5),61(2) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जांच के दौरान साक्ष्यों, गवाहों और साइबर तकनीक के आधार पर आरोपी पकड़ने में सफलता मिली। अब तक एक अपचारी बालक सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. योगेश सेन, 25 साल, ग्राम खटियापाटी

2. चूड़ामणी उर्फ अजय साहू, 25 साल, ग्राम खटियापाटी

3. राहुल साहू, 20 साल, ग्राम खटियापाटी

4. मनीराम भारद्वाज, 35 साल, ग्राम सुढेली

5. जनीराम भारद्वाज, 29 साल, ग्राम सुढेली

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix