March 2, 2026
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर पत्नी के पड़ोसी संग संबंध के शक में युवक की निर्मम हत्या, चार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर पत्नी के पड़ोसी संग संबंध के शक में युवक की निर्मम हत्या, चार गिरफ्तार

May 25, 2025

गरियाबंद, 25 मई:

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमावर्ती क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक की हत्या उसकी पत्नी और पड़ोसी से अवैध संबंध होने के शक में की गई। घटना गरियाबंद के देवभोग थाना क्षेत्र की है, जहां 22 मई को ओडिशा के सीनापाली इलाके में एक अधजली लाश मिली थी।

जांच में पता चला कि मृतक विशाल सोनवानी खरपदर उरमाल का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, विशाल को पड़ोसी केशव नागेश की पत्नी ममता नागेश के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर केशव ने पहले विशाल की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद केशव ने ममता और उसके दोनों भाइयों, ईश्वर और सागर सुनानी के साथ मिलकर विशाल की हत्या की साजिश रची।

हत्या से पहले आरोपियों ने शराब पी और फिर विशाल की गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद उन्होंने शव को आग के हवाले करने का प्रयास किया। पुलिस को कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुराग मिले, जिससे आरोपियों तक पहुंचना संभव हुआ।

पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही केशव नागेश, ममता नागेश और उनके दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

यह घटना उस क्षेत्र में आपसी तनाव और अवैध संबंधों की वजह से बढ़ती हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर करती है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे मामलों में सख्ती बरतने का आश्वासन दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix