
राज्योत्सव और PM मोदी के दौरे की तैयारियों का जायज़ा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में राज्योत्सव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उप मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव की तैयारियों में जुटे अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि आयोजन की हर गतिविधि में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, स्टेज मैनेजमेंट, जनसुविधा और अतिथि स्वागत से जुड़ी तैयारियों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



