
अब बैंक खाते में चुन सकेंगे 4 नॉमिनी, जानिए कब से लागू होगा नया नियम
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि अगले महीने से बैंक खाते में अधिकतम चार नॉमिनी चुनने की सुविधा उपलब्ध होगी। यह कदम बैंकिंग प्रणाली में दावों के निपटान में एकरूपता और दक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
1 नवंबर से होगा लागू
मंत्रालय के अनुसार, यह प्रावधान बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम 2025 के तहत 1 नवंबर 2025 से प्रभावी होगा। इस अधिनियम को 15 अप्रैल 2025 को अधिसूचित किया गया था ।

किए गए 19 संशोधन
बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम 2025 में कुल 19 संशोधन किए गए हैं, जो भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934, बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम 1955, और बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम 1970 और 1980 में लागू होंगे।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



