
Patna: महागठबंधन का ऐलान, तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री, मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री उम्मीदवार
पटना। लंबे राजनीतिक मंथन और अंदरूनी उठापटक के बाद महागठबंधन ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। गुरुवार को पटना के एक होटल में आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सभी सहयोगी दलों ने सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया, जबकि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

बिहार में चुनावी समर की औपचारिक शुरुआत
इस घोषणा के साथ ही महागठबंधन ने चुनावी समर में औपचारिक रूप से कदम रख दिया है। गठबंधन का उद्देश्य बिहार में विकास और सामाजिक न्याय को स्थापित करना बताया जा रहा है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



