
Balrampur में 10 दिन पुराना शव मिला, पुलिस पहचान में जुटी
रामानुजगंज के तातापानी चौकी अंतर्गत ग्राम बुलगांव दलको बांध में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह करीब 11 बजे बांध के पानी में शव को तैरते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही तातापानी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब 10 दिन पुराना है। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी और वह काफी सड़-गल चुका था। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आसपास के सभी थानों को भी इस संबंध में सूचना भेज दी है, ताकि किसी गुमशुदा व्यक्ति से शव की पहचान हो सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



