
दीपावली पर बस्तर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 155 जुआरी गिरफ्तार, 47 प्रकरण दर्ज, दो लाख से अधिक की नकदी जब्त
जगदलपुर। दीपावली पर्व के मौके पर बस्तर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कुल 155 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 47 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं और 2 लाख 11 हजार 200 रुपये की नकदी, ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए गए हैं।

त्योहार के दौरान बढ़ी निगरानी, पुलिस ने बनाई विशेष टीम
दीपावली के दौरान जुआ खेलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी के तहत बस्तर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना, चौकी और साइबर टीमों को सक्रिय किया गया। पुलिस ने गश्त बढ़ाते हुए गुप्त सूचनाओं के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और एक ही दिन में बड़ी संख्या में जुआरियों को धर दबोचा।
कई जगह खेतों, घरों और जंगलों में चल रहा था जुआ फड़
कार्रवाई के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि कई गांवों में खेतों, मकानों और सुनसान जंगलों में अस्थायी जुआ फड़ बनाए गए थे। इन जगहों पर पुलिस ने अचानक दबिश देकर वहां मौजूद लोगों को गिरफ्तार किया। कई लोग मौके से भागने की कोशिश करते हुए पकड़े गए।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



