
Surguja जिले में पति-पत्नी की हत्या: घर में मिली लाश
सरगुजा जिले में पति पत्नी का मर्डर हुआ है। ग्राम कुम्हरता में दोनों की लाश खून से लथपथ मिली। दंपती के सिर पर गहरे चोट के निशान भी मिले है। बताया जा रहा है सोते समय किसी ने धारदार हथियार मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुम्हरता के रहने वाले रीमा राम (52 साल) और उसकी पत्नी उर्मिला (50 साल) 22 अक्टूबर की रात घर की परछी में जमीन पर सोये थे। दंपती के बच्चे नहीं हैं और भाइयों का परिवार घर से कुछ दूर पर रहता है।

रीमा राम पेशे से किसान थे। गुरुवार यानी आज सुबह गांव का ही एक व्यक्ति उन्हें काम के सिलसिले में बुलाने पहुंचा तो घर का दरवाजे का बाहर से बंद मिला। आसपास के लोगों से उसने रीमा और उर्मिला के बारे में पूछताछ की तो वे कुछ नहीं बता सके।

जमीन पर पड़ी मिली दंपती की लाश
ग्रामीण ने जब घर के दरवाजे का सांकल खोलकर अंदर झांका तो जमीन पर लगे बिस्तर पर रीमा राम और उर्मिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। दोनों के सिर से काफी खून बहकर जम गया था।
घटना की सूचना ग्रामीणों को दी गई। सूचना पर दरिमा थाना प्रभारी राजेश कुमार खलखो की टीम मौके पर पहुंची। अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
घटनास्थल की जांच में पति-पत्नी के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि दोनों की सोते हुए हत्या कर दी गई है। उन्हें बचने का मौका भी नहीं मिला।
दरिमा पुलिस मामले में जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग या संदेही मामले में नहीं मिला है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



