March 5, 2026
Bhilai में रंगोली विवाद ने लिया खून-खराबे का रूप, युवक की चाकू मारकर हत्या

Bhilai में रंगोली विवाद ने लिया खून-खराबे का रूप, युवक की चाकू मारकर हत्या

Oct 23, 2025

 

दुर्ग/भिलाई। गोवर्धन पूजा के पर्व के बीच खुर्सीपर तेल्हा नाला के पास नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी जीजा-साला राजेश साहू और रविंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

रंगोली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा
पुलिस के अनुसार, राजेश साहू की बेटी द्वारा बनाई गई रंगोली को मृतक मंगल ने बिगाड़ दिया था। सुबह इसका विवाद हुआ, लेकिन मामला शांत हो गया था।

शाम को हुआ खूनी संघर्ष
देर शाम मंगल अपने दोस्त तुषार वर्मा के साथ फिर वहां पहुंचे और जीजा-साला पर हमला करने लगे। इस दौरान राजेश और रविंद्र ने चाकू से हमला किया, जिससे मंगल की मौके पर ही मौत हो गई और तुषार गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक के परिजन ने पुलिस की कहानी को बताया गलत
मृतक मंगल सिंह के बड़े भाई सतनाम सिंह ने कहा कि रंगोली को लेकर झगड़ा नहीं हुआ था और पुलिस द्वारा यह कहना कि मंगल चाकू लेकर आया था, गलत है।

पुलिस जांच जारी
मौके पर एडिशनल SP, कई थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को उजागर करने का प्रयास कर रही है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix