
Chhattisgarh स्कूल में शराब और मुर्गा पार्टी, हेडमास्टर समेत दो निलंबित
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम रहटाटोर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में स्कूल समय के दौरान शराब सेवन और ‘मुर्गा पार्टी’ करने का मामला सामने आया है। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक बच्चों से गाली-गलौज करते और अनुशासनहीन व्यवहार करते पाए गए।
घटना का खुलासा वीडियो वायरल होने पर हुआ
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत जांच समिति गठित की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर विद्यालय के प्रधान पाठक राजेश्वर मरावी और सहायक शिक्षक मनोज कुमार नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विभागीय कार्रवाई और अभिभावकों की नाराजगी
शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, आरोपियों पर आगे भी कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और अभिभावकों में गहरी नाराजगी का माहौल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



