March 4, 2026
Raipur: हांडीपारा में युवक पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज के विवाद में चली धारदार हथियार से वार

Raipur: हांडीपारा में युवक पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज के विवाद में चली धारदार हथियार से वार

Oct 23, 2025

रायपुर में देर रात हुई घटना, आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर के हांडीपारा इलाके में सोमवार रात एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 8:30 बजे राधा कृष्ण मंदिर के पास हुई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

खरीददारी के दौरान हुआ विवाद

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह लेजर मशीन चलाने का काम करता है और उस रात पानी पाउच व डिस्पोजल खरीदने के लिए दुकान गया था। तभी जमना निषाद और भक्कू निषाद, जो हांडीपारा के ही रहने वाले हैं, वहां पहुंचे और बिना वजह पीड़ित के दामाद को गालियां देने का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगे।

मां और बहन को दी गालियां, फिर हमला

पीड़ित ने बताया कि जब उसने अपनी मां और बहन के लिए दी जा रही अभद्र गालियों का विरोध किया और आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से वार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

रक्तरंजित हालत में पहुंचा थाने

हमले में घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों जमना निषाद और भक्कू निषाद के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

 

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix