March 2, 2026
Raipur: क्राइम ब्रांच टीम पर कारोबारी से 2 लाख रुपये चोरी का आरोप, आरक्षक सस्पेंड

Raipur: क्राइम ब्रांच टीम पर कारोबारी से 2 लाख रुपये चोरी का आरोप, आरक्षक सस्पेंड

Oct 23, 2025

धनतेरस की रात चेकिंग के बहाने कार रोकी, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच की टीम पर एक कारोबारी से रकम चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप लगते ही विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रायपुर ने एक पुलिस आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया है।

धनतेरस की रात घटी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग निवासी कारोबारी मयंक गोस्वामी, जिनका धमतरी में बाइक शो-रूम है, धनतेरस के दिन धमतरी से बिक्री की रकम लेकर अपने घर दुर्ग लौट रहे थे। तभी रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के बहाने उनकी कार को बीच रास्ते में रोक लिया।

कार से चोरी हुए दो लाख रुपये

कारोबारी ने अपनी लिखित शिकायत दुर्ग एसएसपी को दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के दौरान कार से दो लाख रुपये निकाल लिए। कारोबारी ने बताया कि उन्हें पहले कार से उतरने को कहा गया और फिर कुछ देर बाद जब वे लौटे तो रकम गायब थी।

सीसीटीवी फुटेज से मामला उजागर

घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच में लापरवाही और संदिग्ध आचरण पाए जाने पर एक आरक्षक को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया।

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

एसएसपी रायपुर ने मामले की विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि पुलिस बल में भ्रष्टाचार या बेईमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix