March 2, 2026
Gariyaband: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत

Gariyaband: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत

Oct 23, 2025

मैनपुर के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिवार में मचा कोहराम

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार को नेशनल हाईवे 130C पर मैनपुर के पास सिकासार जीरो पॉइंट के समीप हिट एंड रन की घटना में चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

 

धवलपुर पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही धवलपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा।

मोटरसाइकिल से लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, मृतक अकालू राम (45 वर्ष) और उनका भतीजा टेकराम (35 वर्ष), दोनों देवभोग के ग्राम बनवापारा निवासी थे। बताया जा रहा है कि वे सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम का माहौल फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे के दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

पुलिस ने जांच शुरू की

धवलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से मिले वाहन के टायर निशान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix