
Raipur : पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लूट का विरोध करने पर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर पुलिस ने चौकी सिलतरा क्षेत्र में वंदना ग्लोबल कंपनी के सामने लूट का विरोध करने पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन और चाकू बरामद किए गए हैं।

चाकू से किया हमला
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी प्रमोद कुमार साहू और उनके साथी सुरित श्रीवास 20 अक्टूबर को मिश्रा होटल में बैठे थे। विवाद सुलझ जाने के बाद प्रार्थी पैदल नकोडा कंपनी की ओर जा रहा था, तभी दो अज्ञात व्यक्ति दोपहिया वाहन से उसके पास आए और मोबाइल फोन व नगदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और साथी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस मामले में थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 514/25 के तहत धाराएँ 309(4), 109, 3(5) बी.एन.एस. में पंजीबद्ध की गईं।

गिरफ्तार आरोपी:
1. ताराचंद बांधे, पिता माधो बांधे, उम्र 24 वर्ष, शाकरा भाटागांव सिलतरा
2. नरेंद्र दांडेकर उर्फ पीलू, पिता मथरेश दांडेकर, उम्र 19 वर्ष, सुकवारी बाजार रायपुर
एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा चौकी सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज जांच और मुखबिरी के माध्यम से आरोपियों की पहचान की।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



