
Raipur: तूता में धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक, जानिए कारण
रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव मैदान के सामने स्थित धरना स्थल का रखरखाव (संधारण) कार्य किया जाएगा। इस कारण, आगामी आदेश तक धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
किया जाएगा रख – रखाव कार्य
एनआरडीए के सीईओ के पत्र के अनुसार, यह संधारण कार्य लगभग दो महीने तक चलेगा। कार्य पूरा होने तक धरना स्थल को नगर विकास प्राधिकरण के नियंत्रण में सौंपा गया है।

रखरखाव कार्य समाप्त होने तक किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन या सभा का आयोजन इस स्थल पर नहीं किया जा सकेगा।
कलेक्टर ने जारी किया आदेश
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि, जिला प्रशासन ने इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थल तय नहीं किया है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



