
मामूली विवाद से बिगड़ा हाल: मारपीट में मजदूर घायल, जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़। तेलीपारा के नंदु गैरेज के पीछे बुधवार सुबह एक मामूली विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें बिलासपुर निवासी मजदूर राजू घायल हो गया। राजू ने आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई और उसके हाथ में चोट आई।

ये है पूरा मामला
घटना के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 11 बजे राजू दुकान बंद होने के कारण पीपल के पेड़ के पास खड़ा था। तभी गुड्डा, जो बल्ला मुर्गा नामक दुकान में काम करता है, वहां आया। राजू ने गुड्डा से पूछा कि उसका सेठ उसे क्यों डाट रहा है, जिस पर गुड्डा ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ गया, जिससे मारपीट हो गई।
घायल का इलाज जारी
घायल राजू का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



