February 1, 2026
सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक आरोपी गिरफ्तार

सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक आरोपी गिरफ्तार

Jun 11, 2025

थाना वैशाली नगर, दिनांक: 11.06.2025

🔹 कुल चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग ₹6 लाख
🔹 मुख़बिर बना रिश्तेदार, निकला मुख्य साजिशकर्ता
🔹 आरोपी से चोरी का संपूर्ण मशरूका जब्त
🔹 एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी दुर्गेश महानंद (उम्र 36 वर्ष) ने 08 जून की रात अपने घर में हुई लाखों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्गेश अपने परिवार के साथ दुर्गा विसर्जन में शामिल होने गया था, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवरात एवं ₹11,000 नकद चोरी कर लिए थे।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—मुख्य आरोपी मोहन् राव, प्रार्थी का ही रिश्तेदार निकला। आरोपी मोहन् राव ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस चोरी की साजिश रची थी। घटना वाले दिन दोनों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जेवरात बेचने ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मोहन् राव को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

बरामदगी
मोहन् राव के घर से एक थैला बरामद किया गया जिसमें चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नकद राशि ₹11,000 मौजूद थे। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
🔸 एम. मोहन राव, उम्र 38 वर्ष, निवासी सेक्टर 09, थाना छावनी, भिलाई।

उपरोक्त कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix