
नवा रायपुर में सर्राफा कारोबारी की कार में लगी आग: समय रहते बाहर निकले, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
नवा रायपुर के बालकों अस्पताल के पास मंगलवार दोपहर सर्राफा कारोबारी की कार में आग लगने से हडकंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस-फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
घटना राखी थाना क्षेत्र की है। जबकि कार अभनपुर के सर्राफा कारोबारी योगेश राठी की बताई जा रही है। थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, अभनपुर निवासी योगेश राठी तीन दिन पहले नवा रायपुर इलाके से गुजर रहे थे।
अस्पताल के पास खड़ी थी गाड़ी
इस दौरान उनकी गाड़ी की खराब हो गई। जिसके बाद वे बालको अस्पताल के पास गाड़ी खड़ी कर घर चले गए। मंगलवार को करीब 11-12 बजे के बीच उनकी खड़ी गाड़ी में आग लग गई। राहगीरों ने फौरन पुलिस-फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।
इंजन की तरफ से लगी आग

फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया था। टीम मे आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कार में आग इंजन की तरफ से लगी थी।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई जा रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। राखी थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पुलिस कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



