
नवा रायपुर में बालकों अस्पताल के पास कार में अचानक लगी आग, टला बड़ा हादसा
रायपुर। नवा रायपुर के बालकों अस्पताल के पास मंगलवार को अचानक एक कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जलकर खाक हुआ कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगी कार अभनपुर निवासी वरुण राठी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कार बालकों अस्पताल के पास खड़ी थी तभी अचानक वाहन के इंजन से धुआँ उठने लगा। कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

जैसे – तैसे आग पर पाया काबू
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पाया और बड़े हादसे को टाल दिया। पुलिस ने वाहन मालिक से पूछताछ की और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



