
Bilaspur: जुआ माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों रुपए के साथ 20 जुआरी गिरफ्तार
बिलासपुर। कोटा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग छापेमारियों में कुल 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत की गई।

76,280 रुपये जब्त
20 अक्टूबर को हुई छापेमारी में पुलिस ने 76,280 रुपये नकद, तीन कारें, 10 मोबाइल फोन, चार सेट ताश की गड्डियां और चार बोरी फट्टी जब्त की हैं। थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ माफिया में हड़कंप मच गया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम लमेर के संतोष कश्यप के फार्म हाउस पर छापा मारा, जहां बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था। घेराबंदी कर 9 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपियों में गिरीश कश्यप (50 वर्ष, इमलीपारा), उधो कश्यप (57 वर्ष, तेलीपारा), मनोज कश्यप (36 वर्ष, कुदूदंड), मिश्रीलाल कश्यप (70 वर्ष, तेलीपारा), कमलेश कश्यप (49 वर्ष, मंगला), चंद्रकांत शर्मा (56 वर्ष, कश्यप कॉलोनी), संतोष कश्यप (47 वर्ष, तेलीपारा), राम पटेल (43 वर्ष, मौहारखार) और विजय सिंह ठाकुर (43 वर्ष, रपटा चौक) शामिल हैं। जब्ती में 69,300 रुपये नकद, तीन कारें और 10 मोबाइल फोन शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई ।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



