
Dhamtari: गांव में दो लोगों की मौत से सनसनी… पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी में मंगलवार सुबह पति-पत्नी के शव घर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या करने का प्रतीत होता है।

फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला युवक का शव
घटना 20 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है, जब 22 वर्षीय हितेश यादव और उसकी 20 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी यादव अपने कमरे में सोने गए थे। अगले दिन सुबह जब दोनों ने दरवाजा नहीं खोला तो परिवार वालों ने झांककर देखा — अंदर लक्ष्मी यादव का शव ज़मीन पर पड़ा था और पति हितेश फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
सूचना मिलने पर पुलिस चौकी करेलीबड़ी की टीम और एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लक्ष्मी यादव की मौत को गला घोंटने से हुई हत्या बताया है और इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं, हितेश यादव की मौत आत्महत्या के रूप में दर्ज की गई है।
जांच में जुटी पुलिस
धमतरी पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच जारी है, ताकि घटना के हर पहलू की सच्चाई सामने लाई जा सके।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



