
Surajpur: हल्का पटवारी ने जमीन बेचने का झांसा देकर दो शिक्षकों और उनके साथी से 14 लाख रुपए की ठगी
सरगुजा। जिले में एक हल्का पटवारी ने जमीन बेचने का झांसा देकर दो शिक्षकों और उनके साथी से 14 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। धौरपुर पुलिस ने आरोपी जीवन प्रकाश एक्का को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ठगी की पूरी कहानी
जानकारी के मुताबिक, करौली निवासी मुनेश्वर पैकरा ने 19 अक्टूबर 2025 को धौरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथी शिक्षक अनुक दास को हल्का पटवारी जीवन प्रकाश एक्का ने करौली निवासी हिरमनिया की 0.124 हेक्टेयर जमीन को 16 लाख रुपए में बेचने का झांसा दिया।
शिक्षकों और साथी की सतर्कता
शिक्षक अनुक दास ने इस मामले की जानकारी मुनेश्वर पैकरा और एक अन्य शिक्षक सूर्यदेव तिग्गा को दी। इसके बाद सभी ने मिलकर पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जीवन प्रकाश एक्का को गिरफ्तार किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



