
CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों तक बरस सकते हैं बादल
रायपुर। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है, जिसके असर से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा, जिससे अगले 5 दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

आज भी बारिश की संभावना
विभाग ने बताया कि 24 अक्टूबर से मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है। आज भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



