
Raipur : दिल्ली–रायपुर के बीच हवाई सफर होगा आसान, जल्द शुरू होगी एयर इंडिया की नई उड़ान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। एयर इंडिया ने दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में नई उड़ान शुरू करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने 26 अक्टूबर से इस नई उड़ान का संचालन करने का प्रस्ताव नागरिक उड्डयन निदेशालय को भेजा है।
तीन दैनिक फ्लाइटें होंगी उपलब्ध
इस नई सेवा के शुरू होने के बाद रायपुर और दिल्ली के बीच एयर इंडिया की कुल तीन दैनिक फ्लाइटें उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा समय में अधिक लचीलापन और सुविधा मिलेगी।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



