March 2, 2026
Raipur: क्षणिक विवाद में सगे भाई ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Raipur: क्षणिक विवाद में सगे भाई ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Oct 22, 2025

 

भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में विवाद से हत्या
रायपुर। थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में 21 अक्टूबर की रात एक क्षणिक विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। ताहिर हुसैन अपने परिवार के साथ फटाखा फोड़ रहा था, तभी मदन यादव और सूरज यादव नामक सगे भाई आपस में विवाद के दौरान आवेश में आकर कैंची से ताहिर के सीने और पेट पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गए। उपचार के दौरान ताहिर की मृत्यु हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पूछताछ और छानबीन शुरू की। आरोपियों की पतासाजी कर उनके छिपने के संभावित स्थानों पर रेड के बाद पुलिस ने मदन यादव (31) और सूरज यादव (23) को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कैंची जब्त की गई।

अपराध पंजीकरण और कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 438/25, धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली टीम
निरीक्षक शील आदित्य सिंह (थाना प्रभारी), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, आर. भूपेंद्र मिश्रा, अजय चौधरी तथा उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, आर. जितेन्द्र साहू, सुनील शुक्ला और खिलेश्वर प्रसाद की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गिरफ्तार आरोपी:

1. मदन यादव, पिता मन्नू यादव, उम्र 31 साल, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती।

2. सूरज यादव, पिता मन्नू यादव, उम्र 23 साल, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix