
दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता — “ऑपरेशन तलाश” अभियान में वर्षों से लापता 223 लोगों को किया गया बरामद
दिनांक: 11 जून 2025
स्थान: जिला दुर्ग
दुर्ग जिले की पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। दिनांक 01 जून 2025 से 10 जून 2025 तक चलाए गए विशेष अभियान में वर्षों से लापता 151 महिलाएं और 72 पुरुष सहित कुल 223 व्यक्तियों को देश के विभिन्न हिस्सों से बरामद किया गया।
👉 इस विशेष अभियान के अंतर्गत थाना भिलाई भट्टी पुलिस को 22 वर्ष पूर्व गुम हुए एक बालक को दस्तयाब करने में सफलता मिली है।
गुमशुदा बालक की वापसी की कहानी भावुक करने वाली है।
दिनांक 31 मई 2003 को प्रार्थी यादव राज रेड्डी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र राज किरण रेड्डी, उम्र 16 वर्ष, परीक्षा में कम अंक आने के कारण पिता की डांट से आहत होकर घर छोड़कर चला गया था।
उस समय थाना भिलाई भट्टी में गुम इंसान क्रमांक 10/2003 के तहत मामला दर्ज किया गया था। कई वर्षों की पतासाजी, समाचार पत्रों में विज्ञापन, पंपलेट वितरण, दूरदर्शन और रेडियो प्रसारण के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।

तत्पश्चात, अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण की शंका के आधार पर अपराध क्रमांक 180/2014 धारा 363 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
अब 22 वर्षों बाद, राज किरण रेड्डी स्वयं अपने घर लौट आया, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे दस्तयाब कर विधिक प्रक्रिया पूर्ण की।
👨👩👦 पुत्र को देखकर परिजन अत्यंत भावुक और प्रसन्न हुए।
🔹 उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
- निरीक्षक राजेश कुमार साहू
- सउनि भारत चौधरी
- आरक्षक जी. जगमोहन
दस्तयाब गुमशुदा का विवरण:
नाम: राज किरण रेड्डी
पिता का नाम: यादव राज रेड्डी
उम्र: 38 वर्ष
पता: क्वार्टर नंबर 13D, सड़क 26, सेक्टर 04, भिलाई भट्टी, जिला दुर्ग (छ.ग.)
🔸 दुर्ग पुलिस की यह पहल सामाजिक सुरक्षा एवं नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का जीवंत उदाहरण है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



