March 2, 2026
Surajpur: पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने कर दी हत्या

Surajpur: पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने कर दी हत्या

Oct 22, 2025

सूरजपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडा जब्त

सूरजपुर। जिले के भट्ठापारा इलाके में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने महज इसलिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि उसने रात में खाना नहीं बनाया था। घटना के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

रातभर होता रहा झगड़ा, सुबह मिली लाश

भट्ठापारा निवासी नीरज देवांगन ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाली फुलकुंवर उर्फ दरोगिन के मकान में अतवार सिंह और उसकी पत्नी मंगली बाई किराये पर रहते थे। बीते रविवार रात करीब साढ़े दस बजे दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। रातभर उनके घर से लड़ाई-झगड़े की आवाजें आती रहीं।

अगली सुबह जब मंगली बाई काफी देर तक नहीं उठी, तो नीरज अपनी पड़ोस की महिलाओं के साथ उसके कमरे पर गया। वहां देखा कि मंगली बेहोशी की हालत में पड़ी थी। तुरंत उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्या की वजह जानकर पुलिस भी हैरान

प्रार्थी की रिपोर्ट पर सूरजपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया। सूचना मिलते ही डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी अतवार सिंह पिता रामरती (38 वर्ष), निवासी सागरपुर, थाना रामानुजनगर को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने रात में खाना नहीं बनाया था। इसी बात पर गुस्से में आकर उसने डंडे से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix