March 2, 2026
Bilaspur: दिवाली के बाद कचरा फेंकने को लेकर जानलेवा हमला

Bilaspur: दिवाली के बाद कचरा फेंकने को लेकर जानलेवा हमला

Oct 22, 2025

ढाबा संचालक समेत 10 लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पूर्व एल्डरमैन और उसका भाई गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर। दिवाली के बाद जिले में कचरा फेंकने को लेकर बड़ा विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। चकरभाठा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम ढाबा संचालक समेत 8 से 10 लोगों ने घर में घुसकर पूर्व एल्डरमैन और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नाली की सफाई को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, बोदरी नगर पालिका परिषद के चकरभाठा कैंप निवासी पूर्व एल्डरमैन राजकुमार यादव और पड़ोसी अनिल शर्मा के बीच दिवाली की शाम नाली की सफाई और कचरा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच पहले भी कहासुनी और हल्की मारपीट हुई, लेकिन मामला शांत हो गया था।

अगले दिन यानी मंगलवार को पुराना विवाद फिर उभर आया, और इस बार बहस ने हिंसक रूप ले लिया।

ढाबा संचालक समेत 10 लोग घर में घुसे

राजकुमार यादव के भाई राजेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को अनिल शर्मा और आलोक शर्मा ने शेरे पंजाब ढाबा के संचालक पप्पू सरदार और उसके साथियों को बुलाया। इसके बाद करीब 8 से 10 लोग मिलकर राजकुमार यादव के घर में घुस गए और परिवार पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने लाठी-डंडों से पूर्व एल्डरमैन राजकुमार और उनके भाई राजेंद्र को बुरी तरह पीटा। महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix