
Bilaspur: कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फार्महाउस में चल रहे जुआ-सट्टा पर छापा, 9 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। कोटा पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम लमेर स्थित एक फार्महाउस में छापा मारते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹69,300 नगद, 3 कारें और 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के उद्देश्य से की गई है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को 21 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लमेर के एक फार्महाउस में कुछ लोग जुआ-सट्टा खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा, जिसमें मौके पर कई लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
जप्त सामग्री और गिरफ्तारी
पुलिस ने मौके से ₹69,300 नगद, 3 कारें और 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि यह गिरोह कितने समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



