March 5, 2026
Bilaspur में बिजली ऑफिस के पीछे अवैध जुआ फड़ पकड़ा, 5 जुआरी गिरफ्तार

Bilaspur में बिजली ऑफिस के पीछे अवैध जुआ फड़ पकड़ा, 5 जुआरी गिरफ्तार

Oct 22, 2025

 

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बिजली ऑफिस के पीछे शनिचरी इलाके में अवैध तास-पत्ती के जुआ फड़ का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में पांच जुआरी गिरफ्तार किए गए और उनके कब्जे से 2,480 रुपए, 52 पत्ती तास और एक बोरी फट्टी जब्त की गई।

घटना का समय और सूचना
जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2025 की रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि बिजली ऑफिस के पीछे शनिचरी इलाके में स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

पुलिस की रणनीति और गिरफ्तारी
पुलिस ने आरक्षक 471, 1499, 803, 1232 के साथ मौके पर पहुंचने से पहले गवाह राजा यादव और मोहन दुबे को तलब किया और धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस लेकर सहमति प्राप्त की। मौके पर पहुंचने पर कुछ जुआरी अंधेरे और गलियों का फायदा उठाकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेरा बंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix