
Korba: श्यांग थाना क्षेत्र में सनसनी, एक महीने से लापता व्यक्ति का जंगल में मिला कंकाल
कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के सोलवा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का कंकाल जंगल में मिला। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सुखसागर चौहान के रूप में हुई है, जो पिछले एक महीने से लापता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है।

18 सितंबर से था लापता
जानकारी के अनुसार, सुखसागर 18 सितंबर से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार को ग्रामीणों ने जंगल में मानव कंकाल देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और परिजनों को बुलाकर पहचान कराई।
एक्सीडेंट के बाद हुआ था गायब
मृतक के भाई लक्ष्मी नारायण चौहान ने बताया कि 15 सितंबर को सुखसागर के बेटे का बाइक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसके दोनों पैर टूट गए थे। उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्सीडेंट की खबर मिलने के बाद 18 सितंबर को सुखसागर भी अस्पताल पहुंचा था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


