
Raipur: दीपावली पर पटाखे को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी, 4 आरोपी गिरफ्तार और एक अब भी फरार
रायपुर। दीपावली पर्व के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में प्रार्थी संजू ढीढी और उनके साथी मुकेश साहू पर जानलेवा हमला किया गया। घायल मुकेश साहू का इलाज श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
1. जयंत निषाद (27)
2. करण निषाद (18)
3. राकेश निषाद (19)
4. भूपेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (20)

एक आरोपी की तलाश जारी
घटना के अनुसार, प्रार्थी और उनका साथी 19 अक्टूबर की रात शीतला तालाब के पास फटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पर भी अन्य आरोपियों ने वार किया। घटना के मुख्य आरोपी मनीष निषाद अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



