February 1, 2026
ऑपरेशन साइबर शील्ड की बड़ी सफलता: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.66 करोड़ की ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन साइबर शील्ड की बड़ी सफलता: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.66 करोड़ की ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Jun 11, 2025

रायपुर, 11 जून 2025
रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। शेयर ट्रेडिंग में अत्याधिक लाभ का झांसा देकर 2.66 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले चार अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को रायपुर रेंज साइबर थाना द्वारा झारखंड, गुजरात और आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी हेमंत कुमार जैन द्वारा थाना गुढियारी में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनसे शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2.66 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। मामले में अपराध क्रमांक 268/25 धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर रेंज साइबर थाना को विवेचना सौंपी गई।

तकनीकी साक्ष्य व छापेमारी:
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार, रेंज साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। आरोपी वारदात के बाद लगातार ठिकाने बदलते रहे, जिससे उनकी तलाश चुनौतीपूर्ण रही। टीमों को झारखंड, गुजरात और आंध्रप्रदेश भेजा गया। अहमदाबाद, हजारीबाग, ईस्ट गोदावरी और गांधीनगर में एक साथ दबिश दी गई।

छापेमारी में आरोपियों के पास से घटना से संबंधित दस्तावेज, आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर आदि जब्त किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी उच्च शिक्षित हैं और आपस में संपर्क में आकर साइबर फ्रॉड की योजना बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अशोक खैराती लाल पिता खैराती लाल शर्मा
    पता – बी-28, ईश्वर बाग, टेनामेंट, बिहाइंड मोनी होटल, ईशानपुर, अहमदाबाद, गुजरात
  2. नागेन्द्र कुमार पिता स्व. गुजर महतो (उम्र 38 वर्ष)
    पता – गली नं. 6, संकरपुर, सिरसी-2, हजारीबाग, झारखंड
  3. शेख बाबा पिता शेख अलीखान बाबा (उम्र 30 वर्ष)
    पता – 17-5-1/1, रावुलापेटा, मण्डापेटा, थाना मण्डापेटा, जिला ईस्ट गोदावरी, आंध्रप्रदेश
  4. प्रियांक ब्रह्मभट्ट पिता जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट (उम्र 33 वर्ष)
    पता – बारोट वास, जंगराल, पाटण, गुजरात

अन्य जानकारी:
आरोपियों द्वारा साइबर ठगी से अर्जित की गई राशि से खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस का संदेश:
रायपुर रेंज पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अनजान निवेश योजनाओं और अत्यधिक मुनाफे के झांसे में न आएं, और साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix