
Durg : रेलवे स्टेशन के पास मिला खून से लथपथ युवक का शव, गले और पीठ पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान
दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं। यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

मृतक की नहीं हो सकी पहचान
मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस को मौके से कोई पहचान पत्र या मोबाइल नहीं मिला, जिसके चलते अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



