
Bilaspur: दिवाली पर मामूली विवाद ने लिया गंभीर रूप, पति ने खुद को मारा चाकू
बिलासपुर। दिवाली की रात शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत्त मुकेश सारथी ने अपनी पत्नी मंजू के साथ हुई विवाद के दौरान खुद को चाकू मार लिया।
विवाद का कारण था शराब पीना
पुलिस के अनुसार, मुकेश सारथी शराब पीकर घर लौटे थे। उनकी पत्नी मंजू ने उन्हें शराब पीने से मना किया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में मुकेश ने अपने सीने और पेट में खुद ही चाकू घोंप लिया।

भाई और पड़ोसियों की मदद से अस्पताल में भर्ती
आनन-फानन में उनके भाई दुर्गेश साहू और आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़कर तुरंत SIMS अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
शहर कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरेलू विवाद में तुरंत उचित मदद लें और इस तरह की हिंसक घटनाओं से बचें।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



