
Bhilai : दीवाली की रात हत्या का मामला, बुजुर्ग को कटर से उतारा मौत के घाट
भिलाई। शहर के बैरागी मोहल्ला स्थित पावर हाउस क्षेत्र में दीवाली की रात एक शर्मनाक घटना सामने आई। दो युवकों ने पटाखे जलाने के विवाद के चलते एक बुजुर्ग को कटर से हमला करके मौत के घाट उतार दिया।

विवाद का कारण
जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग ने अपनी बहू और दो युवकों के बीच पटाखे जलाने को लेकर हुए झगड़े में हस्तक्षेप किया। इसी विवाद में दोनों आरोपियों, संजय और शुभम, ने बुजुर्ग के घर प्रवेश कर उसे कटर से हमला कर घायल कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसी रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है ।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



