
जांजगीर-चांपा: दीपावली पर मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पटाखा फोड़ने से मना करने पर युवक को उतारा मौत के घाट
जांजगीर-चांपा। जिले में दीपावली के मौके पर कोटमी सोनार गांव में बाल मुकुंद सोनी की हत्या कर दी गई। विवाद की वजह मामूली थी । दरअसल, बाल मुकुंद ने पटाखा फोड़ने से मना किया था, क्योंकि उसकी बुजुर्ग मां को पटाखों की आवाज से परेशानी हो रही थी।

पटाखा फोड़ने से मना करने पर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रात में पटाखा फोड़ने से मना करने के दौरान अज्ञात लोगों के साथ बहस हुई। मंगलवार सुबह बाल मुकुंद का खून से लथपथ शव उसके कमरे में मिला। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी है।

इलाके में दहशत का माहौल
मृतक की मां ने बताया कि बाल मुकुंद ने विवाद के बाद अज्ञात लोगों को जाने दिया था, लेकिन उन्हें संदेह है कि वही लोग हत्या के पीछे हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस घटना के दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



