
Balod: BEO कार्यालय में बेसुध पाए गए शराबी प्रधान पाठक, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
बालोद। जिले के रेवती नवागांव प्राइमरी स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक राजेंद्र सुनहरे को शराब के नशे में बेसुध पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।
शराब के नशे में पहुंचा BEO कार्यालय
मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सुनहरे बीईओ कार्यालय में शराब के नशे में जमीन पर पड़े हुए पाए गए। यह स्थिति देख शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

किया गया निलंबित
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। विभाग अब मामले की आगे की जांच कर रहा है और नशे के मामलों में सख्त कार्रवाई की संभावना जताई गई है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



