
Bilaspur में अवैध जुआ और सट्टा पर बड़ी कार्रवाई — 11 जुआरी गिरफ्तार
थाना कोटा पुलिस ने विशेष अभियान में चार जगह छापेमारी कर जब्त किया नकद और ताश के सेट
बिलासपुर। थाना कोटा पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। सोमवार को क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें कुल 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹6,980 नकद, चार सेट ताश की पत्तियाँ और चार बोरी फट्टी जब्त की।

गांव लालपुर सागौन प्लाट में पहली रेड
थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सबसे पहले ग्राम लालपुर सागौन प्लाट में छापा मारा। यहां पीताम्बर यादव, अरूण कुमार धृतेश, सिकंदर डहरिया और सनीकुमार अनंत को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। इनके कब्जे से ₹2,710 नकद और ताश की गड्डियाँ बरामद की गई।
अन्य स्थानों पर भी की गई कार्रवाई
पुलिस ने अभियान के तहत अन्य तीन स्थानों पर भी रेड की और कुल 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से नकद और जुआ खेलने के उपकरण जब्त किए गए।
कानूनी कार्रवाई
इस कार्रवाई को धारा 3(2) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस अभियान का मकसद इलाके में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों को रोकना और कानून का संदेश देना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



