
Balod में जुआ के फड़ पर छापेमारी, 5 जुआरी गिरफ्तार
थाना बालोद पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रात में की कार्रवाई, जब्त किए नगद और ताश के पत्ते
बालोद। थाना बालोद पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम खपरी (मालीघोरी) में अवैध जुआ के फड़ पर कार्रवाई की। इस दौरान पांच जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस ने कुल ₹5,090 नगद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की।

मुखबीर की सूचना पर की गई रेड
पुलिस निरीक्षक योगेश सिन्हा के अनुसार, दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को रात करीब 12:52 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खपरी (मालीघोरी) के मैदान में अवैध जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
अवैध जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने फड़ पर जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से नगद और जुआ खेलने के सामान जब्त किया गया।
कानूनी कार्रवाई
इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई से इलाके में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



